मुख्यमंत्री को हेलीपैड से मंच तक लाने के लिये 9 वीआईपी कारों की फ्लीट

0
117

VIP Carफर्रुखाबाद: क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड पर छात्रों को लैपटॉप वितरित करने के लिये आ रहे मुख्य्मंत्री को हेलीपैड से लगभग 150 मीटर की दूरी पर बने मंच तक लाने के लिये 9 वीआईपी वाहनों की फ्लीट यहां पहुंच गयी है। विदित है कि मुख्यीमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को यहां छात्रों को लैपटॉप वितरण काय्रक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम स्थल के पीछे ही मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिये हेलीपैड बनाया गया है। हेलीपैड से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्‍थित कार्यक्रम स्थल के मंच तक मुख्यमंत्री को लाने के लिये 9 वीआईपी एम्बेस्डक कारों का विशेष फ्लीट यहां पहुंच गया है। पुलिस उपाधीक्षक कानपुर नगर बलरामाचारी दुबे को फ्लीट व्यपवस्थाआ का प्रभारी बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]