मुख्‍यमंत्री के बाबू ग्रीश चंद्र के घर जाने की संभावना, साफ़ सफाई और सुरक्षा बढ़ी

0
136

फर्रुखाबाद: शनिवार को यहां प्रस्‍तावित दौरे के दौरान मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के पुराने सपाई ग्रीश चंद्र कटियार के निधन पर शोक प्रकट करने के लिये उनके आवास पर जाने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है। उनके फतेहगढ़ स्थित आवास के आसपास सफाई प्रारंभ कर दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

Safaiउल्‍लेखनीय है कि कल 25 मई शनिवार को मुख्‍यमंत्री को यहां छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में सममिलित होने आना है। हाल ही में वरिष्‍ठ समाजवादी नेता व राममनोहर लोहिया के साथी रहे बाबू ग्रीश चंद्र कटियार की मृत्‍यु हो चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री अंतिम समय में ग्रीशचंद्र कटियार की मृत्‍यु पर शोक प्रकट करने के लिये उनके परिवार से मिलने फतेहगढ़ स्‍थित उनके आवास पर भी जा सकते हैं। यद्यपि मुख्‍यमंत्री के यहां से आये कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री का फतेहगढ़ जाने का कोई उल्‍लेख नहीं है, फिर भी प्रशासन एहतियातन तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार सुबह अपर जिलाधिकारी केके सिंह ने श्री कटियार के परिवार को भी इस संभावना से अवगत करा दिया है। श्री कटियार के फतेहगढ़ स्‍थित आवास के आस पास सफाई आदि का काम भी शुरू कर दिया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]