मुकदमे की खुन्नस में दबंगो ने महिला को किया निवस्त्र

0
87

 

[adrotate banner="3"]

फर्रूखाबाद। फर्रूखाबाद। जमीन को लेकर न्यायलय में चल रहे मुकदमे की खुन्नस में कुछ दंबगो ने अपनी दबंगई को कायम करने केलिए खेत पर काम कर रही एक महिला को निवस्त्र कर दिया। पीडि़त महिला ने  पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगायी है।

मामला कोतवाली फतेहगढ के गांव निनौआ का है। पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार गांव के शोभित पुत्र सतेन्द्र का गांव के ही दबंग मनोज कटियार, अनुज कटियार, सुरजीत कटियार तथा शिवकुमार से जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने की खुन्नस में दबंगो ने कानून को दरकिनार करते हुये शोभित की मां जोकि खेत पर काम कर रही थी उसे एक राय होकर उपरोक्त सभी ने घेर लिया और मुकदमा वापस लेने की धमकी तथा आरोपियों ने इन्सानियत को तार तार करते हुये शोभित की मां को निवस्त्र कर दिया और उसके साथ बदसलूकी की।  दबंगो ने उसे डराया धमकाया और कहा यदि बात नहीं मानी तो उसे पूरे गांव में निवस्त्र करके घुमायेगें। इसके बाद दबंग भाग गये। महिला ने घर जाकर अपने परिजनों को जानकारी दी पीडित महिला ने पुत्र के साथ पहुंचकर तेज तर्रार पुलिस कप्तान जोगेन्द्र सिंह को घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई।

[adrotate banner="2"]