फर्रुखाबाद:(मेरापुर):संदिग्ध हालत में मीट के खोखे में आग लगने से पांच खोखे जलकर राख हो गये। खोखा मालिक का हजारो का नुकसान हुआ|
शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में अचरा स्थित सराय रोड पर रामपाल यादव मार्केट में आग लग गयी | अचरा निवासी सलमान पुत्र दिलदार, कुरार निवासी रामविलास, गौरव व रमेश चंद्र एवं अचरिया वाकरपुर निवासी रोशनलाल के खोखे जलकर राख हो गये| ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय खोखे सड़क किनारे जल रहे थे, उसी समय यूपी 100 पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन उन्होंने आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया। खोखों में उधारी की कापी, बाल्टी, डिब्बे, लोहे का जाल तथा गोलक में रखे चार सौ रुपये भी जल गए।
अचरा चौकी के दारोगा शीलेश गौतम ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


