फर्रुखाबाद: राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद भी कई बीएलओ ने आयोग से आयी मतदाता पर्ची पूर्ण रूप से मतदातो तक नही पंहुचायी| जिसमे कुछ बीएलओ की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मामले की जाँच करायी| जिसमे दो बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिये है|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि भाग संख्या 62, के बीएलओ आदित्य द्वारा पूर्णतः मतदाता पर्ची न बांटने एवं 2012 की मतदाता सूची से मतदाताओ के नाम काटने जैसी शिकायते प्रकाश में आयी थी। इस पर तहसीलदार सदर द्वारा सत्यापन कराया गया| जिसमे बीएलओ आदित्य द्वारा निर्वाचन कार्य मे लापरवाहीऔर शिथिलता बरते जाने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ एफआईआर के निर्देश जारी किये|
वही शनिवार को जिलाधिकारी ने बीएलओ राजीव अग्निहोत्री द्वारा पूर्णतः मतदाता पर्ची न बांटने एवं 2012 की मतदाता सूची से मतदाताओ के नाम काटने में लापरवाही और शिथिलता बरते जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
दो बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


