कायमगंज (फर्रुखाबाद) : शमसाबाद ब्लाक में मीटिंग करके लौट रहे पंचायत मित्र को रास्ते में प्रधान के भाई ने बाइक से टक्कर मार दी व गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
[adrotate banner="3"]
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंखेडा खास निवासी जरका वेगम पत्नी जाहिद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी कि गांव के ही प्रधान के भाई हाशिम पुत्र मुशर्रफ अली के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जरका वेगम ने कहा कि हाशिम दबंग किस्म का व्यक्ति है, शुक्रवार को जब मै अपने पति के साथ शमसाबाद ब्लाक से एक मीटिंग करके मोटर साइकिल नम्बर यूपी 76 एल 3191 से वापस अपने घर आ रही थी। तभी गांव के दबंग हाशिम ने नत्थू मनिहार की दुकान के सामने साइकिल से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
[adrotate banner="2"]

