मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ नदारद, एडीएम की क्लास

0
95

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के आधा दर्जन मतदान केन्द्रों पर छापा मारकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर बीएलओ व पदाविहित अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने छापे के दौरान साथ चल रहे अपर जिलाधिकारी के के सिंह से इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि पदाविहित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों की उपस्थिति स्वयं चेक करें और लापरवाही करने वालों के विरुद्व कठोर कार्यवाही करें।

[adrotate banner="3"]

इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री स्वामी ने क्रिश्चियन इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अध्यापक पातीराम कश्यप से बातचीत की। जिलाधिकारी ने इस दौरान बीएलओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। अध्यापक पातीराम कश्यप ने ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि अध्यापिका नीतू बीएलओ पद पर तैनात हैं और वह कई घंटे पहले कहीं चली गयी थी। जो प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज की अध्यापिका हैं। जिलाधिकारी ने अध्यापिका की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार को निर्देश दिये कि बीएलओ की ड्यूटी जहां भी लगी है उन्हें वह स्वयं चेक करें। इस कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

[adrotate banner="2"]