मिस फर्रुखाबाद के साथ मुदिता अग्रवाल भी मांग रही वोट

0
136

फर्रुखाबादः जनक्रांति पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी मोहन अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती मुदिता अग्रवाल ने दर्जनों महिलाओं के साथ फर्रुखाबाद शहर में पति मोहन अग्रवाल के लिए वोट मांगे।

[adrotate banner="3"]

मोहन अग्रवाल के समर्थन में आज उनकी पत्नी मुदिता ने सेठ गली, नुनहाई, अढ़तियान मोहल्ला, घमण्डी कूंचा, चिंतामणि, जोगराज स्ट्रीट के अलावा अन्य कई मोहल्लों में सघन जनसम्पर्क किया। मुदिता को मोहल्ले वासियों ने हाथों हाथ लेकर मोहन के समर्थन में ही मतदान करने का भरोसा दिलाया।
मुदिता अग्रवाल ने बताया कि उनके पति मोहन अग्रवाल साफ छवि के प्रत्याशी हैं। जनता से अपील है कि भ्रष्टाचार और माफिआओं के दमन के लिए मोहन ही एक मात्र विकल्प हैं। मुदिता ने बताया कि उनका यह जनसम्पर्क चुनाव तक ही नहीं वल्कि जनता की समस्याओं को लेकर अब आगे भी चलेगा।
जनता की परेशानी दूर करने के लिए उनके दरबाजे हर समय खुले रहेंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर मोहन अग्रवाल विधायक बनते हैं तो फर्रुखाबाद में वह विकास कार्य होंगे जो अभी तक अछूते हैं। सरकार द्वारा चलायी गयीं योजनाओं का सही लाभ जनता तक पहुंचाना मोहन अग्रवाल का मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि उनके पति मोहन अग्रवाल को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। चुनाव में उनकी जीत पक्की है।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मिस फर्रुखाबाद स्वाती भारद्धाज, मिस फर्रुखाबाद निहारिका पटेल, सुरभि गोस्वामी, सलोनी रस्तोगी, सौरभ भारद्धाज, कार्तिके सिंह राठौर के अलावा भारी संख्या में महिलायें मौजूद रहीं।

[adrotate banner="2"]