फर्रुखाबाद:(कमालगंज)प्रदेश में बलात्कार की घटनाये रुकने का नाम नही ले रही है प्रतिदिन महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाये आम हो गयी है और हो भी क्यों ना जब प्रदेश का डीजीपी कहे की बलात्कार रूटीन केस है तो यैसे में अपराधियों के हौसले तो बुलंद हो ही जायेगे|
ताजे मामले में एक किशोरी को उस बक्त एक युवक ने दबोच लिया जब वह पिता को खाना देने के बाद घर जा रही थी|
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी भोजपुर निवासी दलित किसान की 14 वर्षीय पुत्री को उस समय ग्राम संतोषपुर निवासी राजबहादुर यादव के पुत्र मिनिस्टर यादव ने दबोच लिया जब वह वापस लौट रही थी| घटना बीते 29 मई की है|पीड़ित के पिता ने बताया की पुत्री ने घटना पहले उसे नही बतायी परिवार की महिलाओ को घटना के बारे में जानकारी दी पहले महिलाओ ने नही बताया लेकिन बाद में पता चला तो पुत्री ने पूरी घटना साफ़ की|
पीड़ित के पिता के अनुसार पुत्री को दबोचने के बाद आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिये और जबरन दुष्कर्म किया| गुरुवार को पीड़ित का पिता पुत्री को लेकर थाने पंहुचा तो पुलिस ने मुकदमा पंजीक्रत कर लिया| और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है|
वही थाना प्रभारी मो० मुस्लिम खान ने बताया की पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है| मौके पर क्षेत्राधिकारी कमालगंज विजय बहादुर यादव भी पंहुचे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
मिनिस्टर ने दलित किशोरी को बनाया हबस का शिकार, मुकदमा दर्ज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


