फर्रुखाबाद : प्रात: 3 बजे एक युवक को उस समय संतो ने घेर लिया जब वह मिट्टी के तेल से भरा गेलन ले जा रहा था। जब संतो ने उससे मिट्टी के तेल की जानकारी चाही तो उसने कुछ नहीं बताया तो नाराज संतों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। लेकिन संतों को उस पर दया आ गई और उस युवक पुलिस से छुड़वा दिया।
मालूम हो कि शुक्रवार को प्रात: 3 बजे जब लोग शौच क्रिया के लिए जा रहे थे तभी एक युवक मिट्टी के तेल से भरा हुआ गेलन मेला परिसर से बाहर की ओर जा रहा था। रास्ते में ही उसे लोगों ने रोक लिया। इतने में संतों की टोली से आ रही थी उन्होंने उस युवक से मिट्टी के तेल के बारे में पूछताछ की तो वह बताने से आनाकानी करने लगा। इस पर संत नाराज हो गए और उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। बाद में बाबा महन्त नरायण दास उर्फ बटेश्वर बाबा ने उसको पुलिस की गिरफ्त से छुड़वा कर हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा इस मेले से मिट्टी का तेल लेजाते हुए न दिखाई देना। मालूम हो कि इससे पहले ही हिन्दुस्तान में मिट्टी के तेल वितरण में हेराफेरी की खबर छप चुकी है।
मिट्टी का तेल ले जाते कोटेदार के नौकर को संतो ने पकड़ कर धुना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

