मार्शल की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

0
111

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के टेड़ीकोन पुलिया के निकट एक मार्शल जीप ने सड़क के किनारे खड़े दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। मार्शल की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला चन्देला मेई निवासी अनार सिंह पुत्र नन्हेंलाल अपने साथी गजराज पुत्र मोहनलाल शाक्य, बबलू पुत्र पप्पू को अपनी बाइक पर बिठाकर कायमगंज जा रहा था। तभी कायमगंज टेड़ीकोन पुलिया के निकट अनार सिंह बाइक खड़ी करके बाग में शौच के लिए चला गया। सामने से आयी अज्ञात बुलेरो ने दोनो साथियों को कुचल दिया। जिससे गजराज और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज पर अनार सिंह तेजी से घटना स्थल पर पहुंचा। उसने दोनों युवकों को राहगीरों की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गजराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल बबलू का इलाज किया जा रहा है।  दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली कायमगंज में बबलू की तहरीर पर अज्ञात बुलेरो चालक के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत किया गया।

[adrotate banner="2"]