आर्थिक तंगी की बजह से ट्रेन के आगे कूदा दुर्विजय

0
140

फर्रुखाबाद: बीते दिन फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर ग्राम के निकट गुमटी के पास एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। अधेड़ की शिनाख्त गुरुवार को नहीं हो पायी थी। शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचकर मृतक की पहचान दुर्विजय जाटव निवासी बुढ़नामऊ के रूप में की है।

[adrotate banner="3"]

महरूपुर गांव के पास रेलवे गुमटी से चंद कदम की दूरी पर दुर्विजय जाटव ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया था। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बावजूद भी काफी छानबीन के बाद दुर्विजय जाटव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया था।

शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचकर मृतक की पत्नी अनीतादेवी व अन्य परिजनों ने मृतक की शिनाख्त दुर्विजय जाटव के रूप में कर ली। परिजनों ने बताया कि दुर्विजय मजदूरी करता था। दिमागी रूप से कुछ विक्षिप्त सा हो गया था। जिसका मुख्य कारण घर में आर्थिक तंगी बतायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]