मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार युवक की मौत

0
366

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से घर जा रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सबार की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया l थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अकालगंज निवासी 28 वर्षीय विनोद राजपूत पुत्र श्री कृष्ण राजपूत शनिवार सुबह बाइक से सातनपुर मंडी आया था, जहां से वह वापस घर जा रहा था, इस दौरान थाना क्षेत्र के जसमई चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने विनोद राजपूत को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु घोषित कर दिया l मृतक की पत्नी रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गयाl पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]