मार्ग दुर्घटना में बहनोई की मौत,साला गंभीर

0
123

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)बीती देर रात बाइक से दाबत खाकर लौट रहे युवक की मौत हो गयी| उसका साला जख्मी हो गया| घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया है| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिलाका निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश पुत्र मूलचन्द्र कोरी अपने साले नगला सेठ शमसाबाद निवासी दुर्वेश पुत्र बुद्धपाल के साथ तेरबी की दाबत खाने जनपद एटा के राजा के राम निवासी रिश्तेदार ग्रीश पुत्र भवानी के घर गये थे| जंहा से बाइक से दोनों लौट रहे थे| देर रात काकनगला रायपुर के निकट सड़क पर पड़ी गिट्टी पर अचानक तेज रफ्तार बाइक फिसल गयी| जिससे बाएक एक दीवार में तेजी से टकरा गयी| जिसमे बाइक चला रहे दुर्गेश की मौत हो गयी| जबकि उसका साला दुर्वेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|
घटना के बाद घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया| सूचना मिलने पर मृतक दुर्गेश की पत्नी आरती मौके पर आ गयी|उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक कायमगंज कस्बे में ठेली पर सब्जी बेचने का कार्य करता था| पुलिस ने मौके पर आकर पंचनामा भरा और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]