मार्ग दुर्घटना में जीजा-साले की दर्दनाक मौत

0
110

फर्रुखाबाद: बाइक से सगादा करने जा रहे जीजा-साले की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| सूचना पर लोहिया अस्पताल पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद निवासी 40 वर्षीय महताज पुत्र आकिल अपने साले 22 वर्षीय इकरार पुत्र नबाब शेर निवासी अताईपुर जदीद के साथ बाइक पर मेरापुर थाना क्षेत्र के सराह-अगहत जा रहे थे| तभी सराय-अगहत व गणेशपुर चौराहे के बीच में किसी अज्ञात वाहन ने वाइक सबार को टक्कर मार दी| जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये|

घटना की सूचना पर मेरापुर थाना पुलिस दोनों को लेकर लगभग 7:40 पर लोहिया अस्पताल पंहुची| जंहा डॉ० नीरज यादव ने महताज को मृत घोषित कर दिया| वही इकरार को रिफर कर दिया| लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो जाने पर परिजन उसे पुन: लोहिया अपस्ताल ले आये| घटना की सूचना मिलने पर महताज की पत्नी बेबी, माँ मुन्नी बेगम व भाई नौशद पुलिस की सूचना पर लोहिया अस्पताल पंहुचे| दो शवों को देखकर कोहराम मच गया|

[adrotate banner="2"]