मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

0
162

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते तकरीबन 10 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में जख्मी वृद्ध आखिर मौत से जिन्दगी की जंग हार गया| उसकी मौत की खबर से परिजनों ने कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिहपुर 70 वर्षीय सुखेंद्र सिंह को  बीते 18 मई को आदर्श के कृष्ण जूनियर हाई स्कूल के पास तेज रफ़्तार बुलेरों ने जोरदार टक्कर मार दी थी| जिसमे सुखेन्द्र गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे| गंभीर रूप से जख्मी सुखेन्द्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई रिफर कर दिया गया था| दुर्घटना के दस दिन बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| मृतक की पत्नी बृजरानी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]