फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थानों में बूंद-बूंद पानी के लिए दूर दराज से आये फरियादियों को तरसना पड़ रहा है| वही पुलिस कर्मी भी अपना गला तर करने को तरस रहे है| उन्हें भी पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है|
थाना परिसर में एक हैण्डपम्प व एक आरओ पुलिस कर्मियों व फरियादियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया था| अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के चलते दोनों ही बीते काफी दिनों से खराब पड़े है| जिसके चलते पानी किल्लत क्या यह ही कहना ठीक होगा की अकाल पड़ापड़ा है| भीषण कर्मी में जब किसी को भी प्यास लगती है तो या तो वह किसी दुकान
से पानी खरीदे और या वह दूर बाजार में लगे नल से अपना गला तर करे| इस गर्मी के मौसम में पानी जैसे महत्वपूर्ण चीज के लिए भी अधिकारी अपना ध्यान नही दे रहे है|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही हैण्डपम्प व आरओ दुरस्त कराया जायेगा|
थाने में पानी का अकाल,पुलिस व फरियादी बेहाल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


