मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध नें इलाज के दौरान तोड़ा दम

0
133

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते 19 फरवरी को मार्ग दुर्घटना में घायल हुए वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गयी|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजा का नगला (रम्पुरा) निवासी 68 वर्षीय कृपाल सिंह यादव बीते 19 फरवरी को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सराय निवासी पौत्र अंकित यादव के घर से निजी बस से घर वापस लौट रहे थे| ग्राम पंचम नगरिया के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे कृपाल सिंह यादव के साथ ही कई सबारियां घायल हो गयीं| घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती किया गया था| जहाँ हालत नाजुक होनें पर कृपाल सिंह को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया | लोहिया में भी कोई आराम ना मिलने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया| मंगलवार को परिजन कृपाल सिंह को घर वापस ले आए बुधवार को उनकी मौत हो गयी| वृद्ध कृपाल सिंह के बेटे व पत्नी की पहले ही मौत चुकी है पुत्र बधू विमला देवी नाती अंकित नातिन अंशिका के साथ रहते थे

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]