मार्ग दुर्घटना में घायल मोमोज विक्रेता ने तोड़ा दम

0
777

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मार्ग दुर्घटना में घायल हुए मोमोज विक्रेता ने रविवार शाम दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। थाना कादरी गेट के आलू मंडी निकट हसनबाग निवासी 26 वर्षीय सुमित पुत्र अशोक सक्सेना सेंट्रल जेल चौराहे पर मोमोज की ढेली लगाता था। होली वाले दिन उसका इटावा-बरेली हाई -वे पर वह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आयी। सुमित को पहले लोहिया अस्पताल उसके बाद आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जहां से उसे परिजन बीते दिन इलाज के लिए लखनऊ लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था। घायल सुमित ने रविवार 2: 45 बजे दम तोड़ दिया। सुमित का बीते लगभग एक साल पूर्व ही शिवानी से विवाह हुआ था। मृतक सुमित के भाई आदित्य ने बताया कि शिवानी तीन माह की गर्भवती थी। मृतक की मां राममूर्ति व पत्नी शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]