मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

0
102

फर्रुखाबाद: शहर में शुक्रवार को एक के बाद एक कई मार्ग दुर्घटनाओं ने ट्रैफिक पुलिस के इंतजामात की पोल खोल दी है। टेंपो ने दो जगह यात्रियों को रौंद दिया जिसमें तीन घायल हो गये, दो की हालत नाजुक बतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज निवासी अमित व अजय अपनी हीरो हाण्डा स्पलेंडर बाइक संख्या यूपी 76एन 6240 पर सवार होकर नशे की हालत में जा रहे थे। तभी अचानक अज्ञात टैक्सी ने बाइक सवार दोनो युवकों को ठोक दिया। जिससे दोनो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची कर्नलगंज चौकी पुलिस ने घायलों को फतेहगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं दूसरी घटना घटियाघाट चौकी के अन्तर्गत हुई। जहां घटियाघाट चौराहे के पास चांदपुर निवासी बाइक सवार मुकेश व उसके भाई 60 वर्षीय सर्वेश कुमार को अज्ञात टेंपो ने ठोक दिया। जिससे सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल सर्वेश कुमार को उसके भाई मुकेश ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]