मायावती की सुरक्षा में कटौती

0
116

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सत्ता से हटने के बाद उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। इस बीच, प्रदेश की नवनिर्वाचित सपा सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा उनके ओहदे के हिसाब से बढ़ा दी गई है।

[adrotate banner="3"]

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लखनऊ तथा दिल्ली स्थित आवासों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटा दी गई है। हालाकि उनकी जेड-प्लस सुरक्षा बरकरार रहेगी। इसके पूर्व, उनकी सुरक्षा में करीब 400 कर्मी तैनात थे। मायावती के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में भी कटौती की गई है।

[adrotate banner="2"]