कायमगंज(फर्रुखाबाद): पति द्वारा मायके भेजने से मना करने पर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिवारा निवासी दिलीप कुमार की पत्नी प्रीती अपने माता पिता के यहां जाने के लिए अपने पति दिलीप कुमार से जिद कर रही थी। पति ने उसे मायके भेजने से मना कर दिया। इसी बात से पति पत्नी में विवाद हो गया। बुधवार को पत्नी ने मायके जाने की अपने पति से फिर जिद की। पति ने फिर मना कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध प्रीती ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


