तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

0
136

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के खिमशेपुर व धीरपुर चौराहे के बीच नंदगांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें सवार एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गयीं। चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 76एम 2127 अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार 21 वर्षीय अबधेश पुत्र बादाम सिंह निवासी महलई इटावा, 45 वर्षीय हरिश्चन्द्र पुत्र रामभरोसे निवासी खेतन नगला छिबरामऊ, 26 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी महोली किशनी मैनपुरी, 10 वर्षीय ग्वाला पुत्र फकीरेलाल सक्सेना, 30 वर्षीय विनीता पत्नी अमर सिंह, विनीता का डेढ़ वर्षीय पुत्र विक्रम, 50 वर्षीय तेज सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ऊधौंपुर शमशाबाद, 60 वर्षीय जिलेदार निवासी प्रेमनगर कायमगंज के अलावा शीला पत्नी चरन सिंह कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गयी और चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गये।

[adrotate banner="2"]