फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) घर से युवक को ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दी गयी| जिससे उसकी मौत हो गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भगोरा निवासी 30 वर्षीय लल्लू सिंह पुत्र दीप सिंह गांव मे अपने दरवाजे पर बैठा था, उसी समय गांव का ही प्रधान समर्थक उसे अपने साथ ले गया रास्ते में दोनों के बीच किसी के बात को लेकर मारपीट हो गई जिससे मारपीट के दौरान युवक के सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
मृतक के भतीजे आदेश राघव ने गांव के ही ग्राम प्रधान समेत 5 लोगों के खिलाफ अपने चाचा को लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर देने की तहरीर थाना पुलिस को दी है। मौके पर थानाध्यक्ष अंकुश राघव जांच हेतु घटनास्थल पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिली है| मारपीट में आयी चोटों से मौत हुई है| जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मामूली विवाद में मारपीट से युवक की मौत, प्रधान सहित पांच के खिलाफ हत्या की तहरीर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


