फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए शान्ति व्यवस्था / यातायात व्यवस्था हेतु 2 जुलाई को सायंकाल 8 बजे से 3 जुलाई को रात्रि 10 बजे तक नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनो का रूट डायवर्जन किया गया है। जिसका विवरण पढ़े-
1- कमालगंज की तरफ से फतेहगढ़ की ओर आने वाले वाला बड़ा वाहन / रोडवेज बस जिला जेल चौराहा से सेन्ट्रल जेल की तरफ होकर अपने गनतव्य स्थान को जायेगा।
2- फर्रूखबाद से फतेहगढ़ की ओर आने वाला बड़ा वाहन / रोडवेज बस अम्बेडकर पार्क तिराहा से जे0एन0वी रोड होकर अपने गनतव्य स्थान को जायेगा।
3- आर्मी चौराहा से कचहरी, कलेक्ट्रेट तक वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा सिर्फ डयूटी में लगे अधिकारी / कर्मचारीगण व वोटर तथा निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत पत्रकार ही आयेगें तथा निर्धारित पार्किगं डी0एन0डिग्री कालेज में ही गाड़ी पार्क करेगें।
4- मुख्य विकास अधिकारी आवास से लेकर कलेक्ट्रेट तक वाहन प्रतिबन्धित रहेगा सिर्फ डयूटी में लगे अधिकारी / कर्मचारीगण व वोटर तथा निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत पत्रकार ही जायेगे तथा न्यायालय में आने-जाने वाले कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी आवास होते हुए आफीसर्स कालोनी होते हुए न्यायालय जायेगें तथा पार्किगं ट्रेजरी वाली गली में होगी।
जिला पंचायत चुनाव के लिए रूट हुआ डायवर्जन, पढ़े पूरी खबर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


