फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों एक ग्रामीण की मक्के के खेत में सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने घटना के घटना के सम्बन्ध में मृतक के सगे भांजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजाबाद में 30 वर्षीय जगदीश की मक्के के खेत में 7 जुलाई को सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| घटना के सम्बन्ध में मृतक के सगे तीन भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था| पुलिस पड़ताल कर रही थी|
जाँच में सामने आया की मृतक की पत्नी विनीता उर्फ सोमवती का प्रेम प्रसंग उसके भांजे प्रमोद पुत्र बादल सिंह निवासी खुडनाखार के साथ बीते दो वर्ष से चल रहा था| मामी के प्रेम में मामा जगदीश बाधा बन रहे थे| जिसके बाद मामी के प्रेम में पागलपन की सारी हद पार करने की योजना बनायी| पुलिस के अनुसार आरोपी भांजे प्रमोद ने अपने साथ मृतक के गाँव के ही रामप्रकाश पुत्र वेदराम को भी शामिल कर लिया|रामप्रकाश के 10 हजार रूपये जगदीश नही दे रहा था| जिससे वह भी उसकी उ[योजना का हिस्सा बना| प्रमोद ने मामा की मौत की पटकथा लिख दी|
प्यार और पागलपन के इस भूत नें उसे हैबान बना दिया और उसने अपने साथी रामप्रकाश के साथ मिलकर जगदीश की सिर सरिया और डंडे से कुचलकर हत्या कर दी| पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने घटना का पूरा खुलासा किया| थानाध्यक्ष झाँझन लाल सोनकर आदि रहे|
मामी से प्यार में पागल भांजे ने ही उतारा था मामा जगदीश को मौत के घाट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


