माफिया अनुपम दुबे के करीबी की तिरेसठ लाख की संपत्ति कुर्क

0
303

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी अवधेश ऊर्फ भूरे व महेंद्र ऊर्फ रिशु पुत्रगढ़ राजकिशोर दुबे की माता रेखा देवी व अपनी पत्नी सोनी देवी के नाम चल अचल सम्पत्ति अर्जित की गई है। बुधवार को पुलिस नें तहसीलदार के साथ मुके पर आकर 63,65, 900 लाख की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया | भूरे माफिया अनुपम दुबे का करीबी बताया गया है|
तहसीलदार श्रद्धा पांडे व नवाबगंज थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी थाना पुलिस के साथ चल अचल सम्पत्ति जो अर्जित की गई थी उसे डुगडुगी बजाकर कुर्क किया गया। कानून -गो कन्हैया लाल पाल, लेखपाल संजय सिंह, लेखपाल अंकित राठौर, लेखपाल सर्वेश कुमार रहे । कस्बा मोहम्मदाबाद में कुर्की का बोर्ड लगाया गया| वाकी जगह का निरीक्षण कर तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें लेखापाल को अन्य 7 जगहों पर नाप करके सही गाटा संख्या लिखकर बोर्ड लगवाने के आदेश दिये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]