माफिया अनुपम के फरार भाई डब्बन पर 25 हजार का ईनाम

0
276

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)माफिया अनुपम दुबे के फरार चल रहे भाई अनुराग दुबे डब्बन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है l पुलिस की कई टीम डब्बन दुबे की गिरफ्तारी में लगाई गई हैl कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे का छोटे भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन बीते काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा हैl पुलिस के काफी हाथ पैर मारने के बाद भी डब्बन दुबे का कोई पता नहीं चला, इसके चलते ही पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने डब्बन दुबे पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है l पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यदि फरार डब्बन दुबे मुठभेड़ में मारा जाता है तो इनाम की धनराशि जांच पूरी होने के बाद ही स्वीकृत की जाएगीl

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]