मानक विपरीत बन रहे नाली खडन्जे का यूथ अगेंस्ट करप्शन ने किया विरोध

0
104

FARRUKHABAD : जनपद में चाहे डूडा विभाग से निर्माण कार्य हों या पीडब्लू डी अथवा सिंचाई विभाग से हर किसी में अधिकारी व ठेकेदार मिलकर गोलमाल करने की योजना पहले ही तैयार कर लेते हैं। इसी गोलमाल के विरोध में यूथ अंगेंस्ट करप्शन के बैनर तले कुछ युवाओं ने ठेकेदार का विरोध करते हुए मानक विपरीत बन रही सड़क की शिकायत जिलाधिकारी से की।

[adrotate banner="3"]

बार्ड नम्बर 16 भीकमपुरा मोहल्ले के निवासी इन युवाओं का कहना है कि मोहल्ले में डूडा विभाग से खन्डन्जा व नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। सड़क के किनारे दोनो तरफ नालियां पहले से ही थी। लेकिन ठेकेदार समीर शाक्य मोहल्ले के लोगों से सीमेंट और पाइप के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। मोहल्ले वासियों को ठेकेदार द्वारा धमकी दी जा रही है कि यदि उन्होंने रुपये नहीं दिये तो उनके दरबाजे पर नाली नहीं  बनायी जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान शैलेन्द्र सिंह राजपूत, ओमप्रकाश प्रजापति, लालाराम प्रजापति, शशांक शेखर, राजीव सिंह राठौर, विक्रांत, चंदन, सर्वेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]