दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

0
109

FARRUKHABAD : दीपावली में खुशिया मातम में बदल गयीं। घर में कोहराम मच गया। जब सूचना मिली कि उनके ही परिवार के मुखिया की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे एक छः माह का पुत्र छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वही दुर्घटना में घायल बाइक सवार साले कल्लू की भी इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई. parijan

[adrotate banner="3"]

थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बबना निवासी 35 वर्षीय धनसिंह उर्फ मनकू पुत्र हरीराम अपने साले कल्लू पुत्र राधेश्याम निवासी गनीपुर जोगपुर के साथ लाल रंग की हीरो हाण्डा मोटरसाइकिल से जिला जेल जा रहे थे। दरअसल धनसिंह का एक साला सोनू दहेज एक्ट में जिला जेल में बंद है। जिसको दीपावली की मिठाई व अन्य सामान देना था। धनसिंह की बाइक पर ही पीछे कल्लू सवार था। गाड़ी धनसिंह चला रहे थे। तभी जसमई दरबाजे के निकट तेज रफ्तार एक कार ने बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे धनसिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके साले कल्लू को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी शनिवार को मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे मृतक कल्लू के भाई छंगे ने बताया कि कल्लू का विवाह नहीं हुआ था।

[adrotate banner="2"]