मात्र 35 ने ही किया मतदान, कहां गये 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य

0
96

फर्रुखाबाद :  विकासखण्ड बढ़पुर के ब्लाक प्रमुख चुनाव को दोनो प्रतिष्ठा का विषय बना रखा था। विगत कई दिनों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की धरपकड़ व बंधक बनाये जाने की खबरें व शिकायतें लगातार आ रहीं थीं। बसपा प्रत्याशी के पिता महेन्द्र सिंह कटियार के सपा प्रत्याशी पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाये जाने की शिकायतें मीडिया और पुलिस के सामने भी की थीं। इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को हुए मतदान के आंकड़े यदि देखें तो विकासखण्ड बढ़पुर के कुल 62 वोटों में से मात्र 35 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ही मतदान किया। बड़ा सवाल यह है कि इतने प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में लगभग आधे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग क्यों नहीं लिया। कुल 62 वोटों में से 21 मत सपा प्रत्याशी को व 11 बसपा प्रत्याशी को मिले। निरस्त तीन मतों को जोड़कर मात्र 35 मत ही होते हैं।

[adrotate banner="3"]

इस सम्बंध में बसपा प्रत्याशी के पिता महेन्द्र सिंह कटियार ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बना लिये जाने के बावजूद अपने पक्ष में मतदान के लिए राजी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जब बसपा समर्थक 27 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सत्ता के दबाव और धन की लालच के बावजूद वोट देने से इंकार कर दिया तो सपा प्रत्याशी उनको मतदान केन्द्र तक लाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने कहा कि हकीकत एक दो दिन में सामने आ जायेगी।

[adrotate banner="2"]