बढ़पुर ब्लाक पर जीत हासिल कर पुरानी हार का बदला लिया: राजकुमार राठौर

0
223

फर्रुखाबाद: बढ़पुर ब्लाक से सपा के प्रत्याशी की जीत के बाद एक भाषण में सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने कहा कि बढ़पुर ब्लाक की हारी हुई सीट पर पुनः जीत हासिल कर सपा ने अपना पुराना बदला ले लिया।

[adrotate banner="3"]

राजकुमार राठौर राममनोहर लोहिया मूर्ति पर प्रत्याशी जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बसपा की सरकार होने से उनका प्रत्याशी जबर्दस्ती हरा दिया गया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और आज सपा के प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव ने बढ़पुर ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल कर अपना पुराना बदला ले लिया।

[adrotate banner="2"]