मां के साथ मंदिर आयी बालिका बिछड़ी

0
95

फर्रुखाबाद: मां के साथ दुर्गा मंदिर दर्शन करने आयी बालिका भीड़भाड़ अधिक होने से भटक गयी। बालिका को रोते बिलखते रतन कोल्ड स्टोरेज के पास देखा गया तो उससे पूछताछ की।

[adrotate banner="3"]

पूछताछ के दौरान बालिका ने अपना नाम दिव्या पुत्री राजकुमार निवासी मोहम्मदाबाद बताया है। बालिका ने बताया कि वह अपनी मां ममता के साथ मंदिर में देवी की पूजा करने के लिए आयी थी। लेकिन भीड़ अधिक थी तभी मां से कहीं पर बिछड़ गयी। जिस पर भटकते हुए रतन कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंच गयी। वहां पर रोती बिलखती हुई बालिका घूम रही थी तभी संजय मिठाई वाले उसे अपने साथ रोडवेज बस अड्डा स्थित अपनी दुकान ले आये। जहां से उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने संजय से कहा कि वह बच्ची को अपने साथ घर ले जायें। बच्ची के परिजनों को सूचना दी जायेगी।

[adrotate banner="2"]