मां के दरबार में श्रद्धा से झुका श्रद्धालुओं का सर

0
105

फर्रुखाबाद: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र हुई और उन्होंने आरती व प्रसाद ग्रहण कर मां के दरबार में श्रद्धा से सर झुकाया।

[adrotate banner="3"]

शहर के बढ़पुर, वैष्णोंदेवी मंदिर भोलेपुर, गुडगांवदेवी में नवरात्र के आगमन पर मां दुर्गा की मूर्तियों का भव्य श्रंगार किया गया। ब्रम्ह मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं की लम्बी लम्बी लाइनें मां के दर्शन के लिए लगी रहीं। आरती व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिरों के बाहर जमकर नारियल और मां की चुनरी की खरीददारी की गयी। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि वृत ने सभी मंदिरों में नियमित श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गयी है।
शहर के जयभोले बाबा कमेटी ने बढ़पुर के मंदिर में प्रातः हवन पूजन कर मां के दरबार में उपस्थिति दर्ज करायी। शाम को कमेटी द्वारा मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

[adrotate banner="2"]