कालिंदी में मिला कन्नौज के वृद्व का शव

0
141

फर्रुखाबाद: दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में मंगलवार को सुबह एक वृद्व का शव पड़ा पाया गया। वृद्व की जेब में मिले नम्बरों पर फोन कर उसके परिजनों की सूचना दी गयी। कन्नौज निवासी जगतपाल ने वृद्व की पहचान अपने पिता  श्रीराम बालक के नाम से की है।

[adrotate banner="3"]

सुबह 8 बजे दिल्ली से आयी कालिंदी में यात्रियों ने एक अज्ञात अवस्था में 60 वर्षीय वृद्व का शव पड़ा पाया। जब यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी तो जीआरपी थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने शव की जांच पड़ताल की। वृद्व के शव को फतेहगढ़ स्टेशन पर उतार लिया गया और उसकी जेब में रखे पर्चे में लिखे मोबाइल नम्बर पर फोन किया। फोन उसके पुत्र जगतपाल को मिला तो वह तत्काल फतेहगढ़ स्टेशन आया। जगतपाल ने वृद्व की पहचान अपने पिता श्रीरामबालक  के नाम से कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव उसको सौंप दिया।
वृद्व श्रीराम बालक के पुत्र जगतपाल ने बताया कि उसके पिता 12 दिन पूर्व पंजाब गये हुए थे। वह काफी लम्बे समय से सांस रोग से पीड़ित थे। हो सकता है कि ट्रेन में उनकी तबियत खराब हो गयी हो।

[adrotate banner="2"]