बोनस और प्रमोशन के लिए माला पहन भूख हड़ताल पर बैठे अटल

0
139

pwd karmiफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रांतीय मंत्री एवं पीडब्लूडी कर्मचारी अटल शुक्ला को 6 माह से वेतन न दिये जाने एवं एरियर का भुगतान न किये जाने से क्षुब्ध हो कर्मचारी कार्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गया।

[adrotate banner="3"]

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी अटल शुक्ला का कहना है कि वह फरवरी 1987 से नियमित कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रहा है। लेकिन उसे आज तक न तो बोनस ही दिया गया और न ही 6 माह से एरियर का भुगतान किया गया है।

[bannergarden id=”8″]

कर्मचारी ने मांग की कि उसको 6 माह का जीपीएफ दिलाया जाये, सर्विस बुक बनायी जाये, 10 साल से नियमित होने के बाद भी पदोन्नति नहीं की गयी। इसके साथ ही ऐरियर का भुगतान नहीं किया गया जिससे बिल की जांच कराकर कापी उपलब्ध करायी जाये। अटल शुक्ला ने कहा है कि जब तक उसकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठा रहेगा।

[adrotate banner="2"]