फर्रुखाबाद: अपनी माँ के एटीएम से 1.40 लाख रुपये व घर से जेवरात लेकर युवती अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई| मां ने प्रेमी युवक व उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली मोहल्ला घेर शामू खां निवासी सत्यवती (परिवर्तित नाम) ने कहा उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर से एटीएम कार्ड ले गयी। बीते दिन एटीएम से 1.40 लाख रुपये व घर से १२ तोला जेवरात भी ले गयी। सरोजनी ने पुत्री को फुसलाकर ले जाने के मामले में मोहल्ला राजीव गांधी नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे अजय मिश्र, उसके भाई अतीज मिश्र एवं सहयोगी सुधीर मिश्र तथा घेर शामू खां के गुड्डन अग्निहोत्री को नामजद किया है।
[adrotate banner="2"]

