कर्मचारियों ने DIOS को 20 से भूंख हड़ताल करने की दी चेतावानी

0
108

फर्रुखाबाद: यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने समस्याओं के सम्बन्ध में आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है|

[adrotate banner="3"]

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर आदि पदाधिकारियों ने आज जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी शर्मा को ज्ञापन देकर समस्याओं का १५ अगस्त तक समाधान करने की मांग की| श्री शर्मा पर आरोप लगाया गया कि माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणएत्तर कर्मचारियों को शासन द्वारा ए.सी.पी. का लाभ दिए जाने के बावजूद कार्यालय द्वारा चार माह व्यतीत हो जाने के बावजूद लंबित पत्राबलियों का निस्तारण नहीं किया गया|

कर्मचारी नेताओं ने DIOS को चेतावनी दी कि यदि १५ अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो २० अगस्त से प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कार्यालय पर सामूहिक रूप से भूंख हड़ताल करेंगें|

[adrotate banner="2"]