माँ की तेरवीं से लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

0
154

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की अचानक सांडी फंसने से वह नीचे जा गिरी| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| परिजन उसे लेकर पीएचसी पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद शाहजहाँपुर के दोषपुर निवासी 45 वर्षीय कृपादेवी पत्नी रामवीर अपने पुत्र प्रदीप कुमार के साथ जनपद हरदोई के लोनार औगदपुर में अपनी माँ के तेरवीं संस्कार में शामिल होनें गयी थी| जहाँ से वह अपने पुत्र प्रदीप के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस जा रही थी| तभी थाना अमृतपुर के बदायूं मार्ग पर दयानंद इंटर कॉलेज के पास अचानक महिला कृपादेवी की साड़ी बाइक में फंस गयी|
जिससे अचानक वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे पीएससी अमृतपुर लाया गया| जहाँ डॉ० गौरव वर्मा नें मृत घोषित कर दिया| परिजन शव को लेकर घर चले गये| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]