महोत्सव के शुभारम्भ के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों का हुआ सम्मान

0
137

फर्रूखाबाद:फर्रुखाबाद महोत्सव का भव्य शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया| लेकिन जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महोत्सव से किनारा कर लिया| जो सत्ता के गलियारे में भी चर्चा का विषय है| चर्चा जोरों पर है कि आयोजक मंडल में जादातर लोग सपा से कही ना कही जुड़े होने के कारण जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया|
शुभारम्भ के दौरान ही स्वतन्त्रता संग्राम सेंनानी वंशजों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे दुर्गा नारायन महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 आरके गुप्ता ने कहा कि इतिहास की खोज के लिए हमें निरंतर अतीत के पन्ने पलटते रहना चाहिए| इसके लिए बेहद सहनशीलता की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार के एक खोजी वैज्ञानिक अपनी खोज के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है ठीक उसी प्रकार इतिहासकार को भी अतीत के मूल में जाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंशज बॉबी दुबे, दुवेकन्हैयालाल श्रीवास्तव, प्रशान्त दीक्षित, नीरज शुक्ला, पंकज दुवे, अरविन्द, अजय सिंह,राहुल शुक्ला,रीतेश शुक्ला,अरविंद शुक्ला को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा0 प्रभात गुप्ता, डा0 रजनी सरीन, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ० अनार सिंह यादव,सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जहवार सिंह गंगवार, चमन शुक्ला, महेश गुप्ता, देवकी नंदन गंगवार, अरूण प्रकाश तिवारी ददुआ, महोसत्व की अध्यक्षता रामकृष्ण राजपूत ने की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]