महिला से टप्पेबाजी कर जेबरात साफ

0
135

फर्रुखाबाद: इन दिनों शहर में टप्पेबाजो व जेब कतरों का कहर है| बीते दिनों में कई वारदात को वह अंजाम भी दे चुके है | शुक्रवार को दवा लेने आयी महिला को टप्पेबाजो ए अपना निशाना बनाकर उसके सभी जेबरात गायब कर फरार हो गये| महिला ने थाने में शिकायत की है|

[adrotate banner="3"]

जनपद कन्नौज के तालग्राम निवासी महिला संगीता पत्नी अशोक गुप्ता ने बताया कि वह शहर कोतवाली के आवास विकास स्थित डॉ० रजत गोयल से अपनी दवा लेने के लिये आयी थी| जब वह पैदल आवास विकास के लोहिया अस्पताल के मुख्य गेट पर पंहुची तो उसे एक युवक मिला उसने बाबा रामदेव के आश्रम का पता पूंछा| कुछ ही देर में एक व्यक्ति और आया और उसने कहा की उसके पुत्र की हालत खराब है वह पूजा करना चाहता है उसे अगरवत्ती के लिये 5 रूपये देदो| महिला ने उसे 10 रुपये दे दिये तो वह दो पैकेट लेकर आया और उसने एक पैकेट महिला को थमा कर कहा लोहिया प्रतिमा की तरफ 51 कदम जाओ|

जब महिला 51 कदम चलकर लोहिया प्रतिमा के निकट पंहुची तो उसे अपने जेबरात गायब होने का अहसास हुआ| महिला ने बताया कि एक मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 3000 हजार की नकदी आदि जेबरात चोरी कर लिया| घटना की सूचना पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| महिला ने कोतवाली जाकर जाँच पड़ताल की| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया की जाँच की जा रही है| महिला ने तहरीर दी है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]