महिला से चेन व मंगलसूत्र लूटकर बाइकर्स लुटेरे फरार

0
107

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियाव निवासी युवक अपनी बहन को बुलाकर बाइक से जा रहा था तभी पीछे से आये बाइकर्स लुटेरों ने महिला के गले में पड़ी चेन व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

[adrotate banner="3"]

loot[bannergarden id=”8″]

रविवार को साढ़े पाचं बजे नगला दरियाव निवासी रोहित यादव अपनी बहन ममता के साथ मोहम्मदाबाद से ममता की पुत्री डिम्पल को दवाई दिलवाकर बाइक संख्या टीवीएस स्पोर्ट 76जे 4783 से घर वापस आ रहा था। नीमकरोरी मंदिर के 50 मीटर दूरी पर क्रीम कलर की एक बाइक लुटेरों ने हमला बोल दिया। बाइक रुकवा कर महिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र व चेन तोड़ ली। जबकि नदौरा मोड़ पर दो सिपाही पहले से ही ड्यूटी पर थे।

[bannergarden id=”11″]गृह कलह से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

थाना क्षेत्र मोहम्मदाबाद के ग्राम तकीपुर निवासी धीरेन्द्र पुत्र भूरे यादव ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी । युवक की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी से एक बच्चा है दूसरा बच्चा होने ही वाला था। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर खड़े आम के पेड़ पर लटकर कर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]