महिला सिपाही की बहन से छेंडछाड में मुकदमा

0
104

upp 12फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला कुईंयां बूट निवासी एक महिला सिपाही की बहन से छेडछाड करने के आरोप में युवक विकास यादव पुत्र हरभान सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है|

[adrotate banner="3"]

थाना में दर्ज कराये गये मुकदमे में महिला सिपाही की बहन ने कहा है की बीते मंगलवार को आरोपी विकास यादव उसके घर आया उसने कहा अपनी बड़ी बहन से से बात कराओ| जिस पर उनसे आनाकानी की तो आरोपी अभद्रता पर उतर आया| उसने महिला सिपाही की बहन के कपड़े फाड़ दिये| जब उसकी माँ ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी|

घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी गयी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| आरोपी को हिरासत में भी ले लिया| आरोपी विकास का महिला सिपाही पर आरोप है की उसने उससे लगभग एक लाख रुपये उधार ले रखे है| वर्तमान में वह लखनऊ में पुलिस की ट्रेनिग कर रही है| बीते दिन फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नही हुई इसी लिये वह महिला सिपाही के घर गया था| महिला सिपाही उसकी मित्र है|

[adrotate banner="2"]