महिला ने प्रधानाचार्य पर लगाया सामूहिक बलात्कार का आरोप, चार के खिलाफ तहरीर

0
110

reepफर्रुखाबाद:एक महिला ने बलात्कार का संगीन आरोप रिटायर्ड प्रधानाचार्य पर लगाया है| महिला ने थाने में पंहुच कर चार लोगो के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस मामले के पीछे लेनदेन का मामला बता रही है|
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला हाथा मिंटू खां निवासी एक विवाहिता ने थाने में पंहुच कर आरोप लगाया है की उसने कुछ दिन पूर्व दो लाख रुपये विधालय में चतुर्थश्रेणी की नौकरी लगबाने के लिए रिटायर्ड प्रधानाचार्य गोपाल चन्द्र अग्रवाल निवासी श्याम गेट सदवाडा कायमगंज को दिये थे| दरअसल कुछ दिन पूर्व पीडिता ने सिलाई-कढाई का काम शहर में ही शिखा था| जंहा से उसकी मुलाकात शिल्पी मिश्रा से हुई| जान पहचान कुछ दिनों में दोस्ती में बदल गयी| और शिल्पी ने एक दिन उससे नौकरी लगवा देने की बात कही और उसकी मुलाकात सुनील मिश्रा निवासी घसिया चिलौली कायमगंज करायी और उसके माध्यम से 2 लाख रुपये गोपाल अग्रवाल को दे दिये|
शनिवार को सुबह उसके पास कार लेकर गोपाल मिश्रा अपने अन्य साथियों के साथ आये और कायमगंज चलने की बात कही उसे कार से ले जाकर गोपाल चन्द्र, सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा निवासी धसिया चिलौली कायमगंज ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है|
सुबह तक़रीबन 10 बजे महिला थाने पंहुचे और अपनी समस्या बतायी| हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम व राजेश मिश्रा थाने पर महिला के समर्थन में पंहुचे| पीडिता ने तहरीर दी|
क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी सिंह ने बताया की महिला का लेनदेन का मामला सामने आया है| जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने जाँच कर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिये| आरोपी को थाने में बुलाया गया है| जाँच कर कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]