महिला को बंधक बनाकर पीटने में दो पर मुकदमे के आदेश

0
117

फर्रुखाबाद: उधारी के पैसे अदा करने के बाद भी महिला को बंधक बनाकर पीटने और उससे अश्लील हरकते करने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश शहर कोतवाली पुलिस को दिये है |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक विपिन कुमार ने कोर्ट में दायर कर कहा है कि उसके भाई ने लगभग तीन वर्ष पूर्व दो लाख रूपये ओमनारायण मिश्रा से व्याज पर लिये थे| उसके बाद विपिन की भाभी ने चार लाख रूपये व्याज सहित वापस कर दिये| लेकिन उसके बाद भी आरोपी उनसे रूपये बसूली करने को दबाब बना रहे है| दबंग ओमनारायण के डर से विपिन का भाई को कही चला गया है|

विपिन ने बताया कि बीते 1 जुलाई को शाम 4 बजे ओमनरायण का फोन आया की उसके खतराना स्थित घर आ जाओ हिसाब कर दिया जायेगा| शिकायत में कहा है कि लोग पंहुचे ओमनरायण व पप्पू शुक्ला ने तो उसकी भाभी को कमरे में बंद करके लात-घूंसों से जमकर पीट दिया| इसके साथ ही उनके साथ अश्लील हरकते भी की |कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करा लिये| साथ ही साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी|

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जाँच करने और न्यायालय को अबगत कराने के आदेश दिये है|

[adrotate banner="2"]