महिला को धमकानें में लेखपाल व परिजनों पर केस

0
164

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना मऊदरवाजा पुलिस नें महिला को हथियारों के दम पर धमकानें में प्रधान के लेखपाल पति और परिजनों रिश्तेदारों पर पुलिस नें एफआईआर दर्ज की|
थाना क्षेत्र के ग्राम जसमई निवासी नीतू दुबे पत्नी अनुपम दुबे नें पुलिस अधीक्षक को शिकायत की| एसपी के आदेश पर तहसील सदर के लेखपाल संजीब दुबे, उनके परिवारी प्रतीक दुबे उर्फ गोलू, विपिन दुबे व रिश्तेदार निर्मल चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| न्यायालय में मुकदमा दर्ज करानें के विवाद में आरोपियों नें 13 जून को घर में घुसकर धमकी दी| संजीव रायफल लिए थे जबकि निर्मल चंद्र के हाथ में रिवाल्वर थी| आरोपी धमकी देते हुए बोले की यदि न्यायालय से केस बापस नही लिया तो जान से मार देंगे| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]