महिला की तलाश में आयी झारखंड पुलिस लौटी खाली हाथ

0
107

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) धोखाधड़ी के मामले में महिला की तलाश में आयी झारखंड पुलिस बैरंग लौट गयी| पुलिस के हाथ महिला नही लगी|
दरअसल थाना राजेपुर के ग्राम अलीगढ़ निवासी विमला देवी पुत्री करण कुमार पर आरोप है कि उसने झारखंड के गुमला सिकरी जारी निवासी मनमोहन खार पुत्र बद्रीनाथ के खाते से 2, 41899 रूपये अपने खाते में डाल लिये| थाना जारी में उसके खिलाफ 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया| शुक्रवार को झारखंड पुलिस के दारोगा कुंदन कुमार ने थाना राजेपुर के दारोगा सुरेंद्र कुमार के साथ महिला की तलाश में उसके गाँव में दबिश दी| लेकिन महिला नही मिली| काफी देर हाथ पैर पटकनें के बाद पुलिस बैंरग लौट गयी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]