नवविवाहिता का मोबाइल प्रेम ले आया उसे तलाक तक

0
126

फर्रुखाबाद: मोबाइल जहां सुविधा है, वही कभी कभी यह दाम्पत्य रिश्तों में दरार का भी कारण बन सकता है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर ऐसा ही रोचक मामला सामने आया।

[adrotate banner="3"]

किस्सा बीबी साहब की मस्जिद मोहल्ले की लड़की हुस्नआरा का है। उसका विवाह जनपद कन्नौज के बब्लू (सभी नाम काल्पनिक) से पिछली वर्ष सितंबर में हुआ था। बब्लू अपनी नयी नवीली दुल्हन के मोबाइल प्रेम से इतना आजिज आया कि मामला तलाक तक पहुंच गया है। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे बब्लू ने बताया कि उसकी पत्नी के पास अज्ञात फोन आते हैं, जिनसे वह छिप छिप कर घंटो बात करती है, और बात करने के लिये वह अक्सर छत पर भी चली जाती है। कई बार पूछने पर भी उसकी यह आदत नहीं छोड़ी तो रिश्ते में शक का जिन्न शामिल हो जाना स्वभाविक है। प्रारंभिक दौर में चले मनमुटाव के बाद बातअलगाव तक पहुंची। अब हुस्न आरा अपने मायके में रह रही है। इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबद व पक्कापुल के भी इसी प्रकार के पति पत्नी विवाद के मामले परामर्श केंद्र पर आये।

[adrotate banner="2"]