महिला कर्मियों के सिर का दर्द बनी चुनाव ड्यूटी

0
100

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव में  ड्यूटी पर तैनात की गयीं महिला कर्मचारी को चुनाव ड्यूटी सिर का दर्द बनी हुई है। दूर-दूर गांवों में मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए विवाहित महिला कर्मचारियों को खासी दिक्कतें हो रहीं है। कई महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी हैं।

[adrotate banner="3"]

मतदान सामग्री वितरण केन्द्र सातनपुर मण्डी में शादीशुदा व अविवाहित युवतियां व महिला कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विवाहित महिलायें जहां अपने पति के साथ डयूटी पर जाने के लिए अड़ी रहीं क्योंकि ज्यादातर विवाहित महिला कर्मचारियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे। महिलाएं अपने साथ पति को इसलिए ले जा रहीं थीं कि जब तक वह पीठासीन अधिकारी की कुर्सी पर बैठेंगीं तब तक पतिदेव बूथ के बाहर बच्चे खिलायेंगे।
वहीं अविवाहित महिला कर्मचारी घर से या तो अपने भाइयों या पिता के साथ डयूटी पर जाने के लिए तैयार खड़ी थीं। बात करने पर अभिभावकों ने बताया कि हम अकेले अपनी पुत्री को मतदान केन्द्र पर नहीं भेज सकते। इसलिए हम उनके साथ जा रहे हैं। काफी महिला कर्मचारी परिजनों के न आने पर खुद ही झोला व मतदान सामग्री लादे अपने वाहनों को ढूंढती दिखी। महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

[adrotate banner="2"]