मतदान की तैयारियां पूर्ण, पोलिंग पार्टियां रवाना

0
94

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के तहत कल रविवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पोलिंग पार्टियों को सातनपुर मण्डी से मतदान स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे व पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। आज सुबह से ही सातनपुर मण्डी में कर्मचारियों का जमावड़ा लगने लगा था। जगह-जगह विधानसभा बार काउंटर बनाकर लोगों को ईवीएम मशीन व अन्य मतदान सामग्री वितरित की गयी। कर्मचारियों ने ईवीएम व अन्य सामग्री चेक कर अपने-अपने मतदान स्थल के लिए रवाना कर दिये गये।

बाहर से आया पुलिस बल व जनपद के अन्य कर्मचारी के मतदान स्थल तक ले जाने के लिए प्रशासन की तरफ से रोडवेज बसों के अलावा प्राइवेट वाहनों इत्यादि की व्यवस्था की गयी। बसों पर क्रमसंख्या अंकित कर उसका नम्बर कर्मचारियों व पीठासीन अधिकारियों को दिया गया। जिसके बावजूद भी वाहनों की अधिक संख्या होने पर चुनाव में लगे कर्मचारियों को अपने वाहन को ढूंढने में काफी मसक्कत करनी पड़ी। आज शाम तक सभी पीठासीन अधिकारी व सुरक्षाबल के जवान अपने-अपने ठिकाने पर मुस्तैद हो जायेंगे। कल 19 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा।

[adrotate banner="2"]